A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में हुआ सूर्य-नमस्कार, बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20260113 WA0004

रीठी विकास खंड में भी सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विकास खंड के शासकीय स्कूलों में सूर्य-नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में प्राचार्य भारत सिंह के मार्गदर्शन में व नायब तहसीलदार खगेश भलावी के मुख्य आतिथ्य में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से सूर्य-नमस्कार व योग की क्रियाएं एक समय और एक संकेत के अनुसार की। सभी ने कतारबद्ध होकर प्रार्थना मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वसंत्वासन, पर्वतासन, अष्टांग, नमस्कार भुजंगासन कर सूर्य नमस्कार के आसनों को दोहराया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगर में स्वदेशी संकल्प रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुकेश कंदेले, पंचम सिंह ठाकुर, देवी प्रसाद मरावी, बिंजन श्रीवास, ऋषभ पाल, क्रीड़ा शिक्षक संतोष पटेल, शिक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान, सुजान सिंह ठाकुर, जितेन्द्र गुप्ता, विपिन सक्सेना, सनद शुक्ला, अनंतलाल, संतोष बर्मन, देवेन्द्र पटेल, पुष्पेंद्र चौहान, आशीष सेन, मधु जैन, संध्या द्विवेदी, रेणुका पटेल, जया दुबे सहित बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। वहीं इसी कड़ी में शासकीय कन्या हाई स्कूल रीठी में भी प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे, शिक्षक अशोक विश्वकर्मा, प्रमोद शिवने, नंदश्री जैन, नारायण तिवारी, रश्मि राय की उपस्थिति में अध्ययनरत सभी छात्राओं ने सूर्य प्रणाम किया। IMG 20260113 WA0005 1

डांग और खिरवा टोला में भी आयोजन

रीठी विकास खंड के शासकीय माध्यमिक शाला डांग में भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सूर्य नमस्कार किया गया साथ ही अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम भी किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका आरती श्रीवास्तव, मनोज पाल, राजेंद्र सिंह, कुलदीप विश्वकर्मा सहित अन्य जन उपस्थित थे। वहीं रीठी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में भी स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाते हुए सूर्य नमस्कार के बारह आसनों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सभी ने सुना। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एसपी दहायत द्वारा विभिन्न आसनों के लाभ से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रतिपाल सिंह, सुनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!