A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भेल सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी युवक गिरफ्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड) IMG 20260119 195450

Vande Bharat January 19, 2026

हरिद्वार। भेल में तैनात सुरक्षाकर्मी संग मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 02 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का बी०एन०एस की धारा 170 के तहत चालान कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक बीते रविवार शाम भेल के सेक्टर-4 पीठ बाजार में ठेली लगाने को लेकर दो युवकों अयान पुत्र इकबाल (19 वर्ष) व सुल्तान पुत्र शकील (27 वर्ष) निवासी मौहल्ला पाँवधोई ज्वालापुर ने भेल के सिक्योरिटी गार्ड सौरभ ओझा के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर लड़ाई कर रहे दोनो युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवकों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!