अन्य खबरेताज़ा खबरधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रीगणेश मंदिर, टेकड़ी की ओर से 22 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जायेगी।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, बुधवार 21 जनवरी 2026

======> 20260121 101726
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार श्रीगणेश मंदिर टेकड़ी की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर 22 जनवरी गुरूवार को शाम पांच भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। मंदिर पदाधिकारियों के अनुसार 22 जनवरी को गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम टेकड़ी श्रीगणेश मंदिर में उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा। बुधवार 21 जनवरी को सुबह नौ बजे गणेश याग में श्रीगणेश जी एवं नवग्रह का पूजन किया जायेगा, और वास्तु पूजन कर गणेश याग के हवन की शुरुआत की जायेगी, गणेश याग का आयोजन मंदिर के पंडितों के मार्गदर्शन में किया गया है।गणेश याग की पूर्णाहुति 22 जनवरी गुरूवार को दोपहर बारह बजे होगी। इस अवसर पर श्रीगणेश जी को फूलों की सेज अर्पित की जायेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दिन पूरे दिनभर रेवड़ी से बना प्रसाद भक्तों को वितरित किया जायेगा। 22 जनवरी गुरूवार शाम बजे से भव्य शोभायात्रा भी निकाली जायेगी, यह शोभायात्रा शहर के मानस चौक, अंसारी रोड, मॉरिशस टी पाइंट से वेरायटी चौक, सीताबर्डी मुख्य मार्ग, होते हुए वापस टैकड़ी श्रीगणेश जी मंदिर में शोभायात्रा संपन्न होगी। मंदिर आयोजन समिति की ओर से सभी भक्तजनों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!