A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

भारत का पहला बायो एंजाइम उर्वरक ‘एसेंस गोल्ड’ हुआ लॉन्च, खेती में लाएगा नई क्रांति*

भारत का पहला बायो एंजाइम उर्वरक ‘एसेंस गोल्ड’ हुआ लॉन्च, खेती में लाएगा नई क्रांति*

*भारत का पहला बायो एंजाइम उर्वरक ‘एसेंस गोल्ड’ हुआ लॉन्च, खेती में लाएगा नई क्रांति*

IMG 20260123 164129

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

 

महासमुन्द (पिथौरा)कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के तहत एसेंस गोल्ड (Essence Gold) नामक भारत का पहला बायो एंजाइम आधारित उर्वरक आज विधिवत रूप से लॉन्च किया गया। इस अभिनव उत्पाद के लॉन्च के साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों  दीनबंधु नायक ने बताया कि एसेंस गोल्ड बायो फर्टिलाइजर पूरी तरह से प्राकृतिक एंजाइम तकनीक पर आधारित है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ फसलों की गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार करता है। यह उर्वरक रासायनिक खादों का सुरक्षित एवं प्रभावी विकल्प माना जा रहा है।एसेंस गोल्ड की प्रमुख विशेषताओं में शुद्धता, उच्च गुणवत्ता, नवाचार एवं सतत विकास शामिल हैं। यह उत्पाद मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीवों को सक्रिय कर पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे फसल स्वस्थ होती है और उत्पादन बढ़ता है। साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि एसेंस गोल्ड का उद्देश्य किसानों की लागत कम करना, उत्पादन बढ़ाना और जैविक खेती को बढ़ावा देना है। यह उर्वरक सभी प्रकार की फसलों—धान, गेहूं, सब्ज़ी, फल, दलहन एवं तिलहन—के लिए उपयोगी है।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान किसानों ने इस उत्पाद को लेकर उत्साह जताया और कहा कि यदि यह दावा अनुसार परिणाम देता है, तो यह किसानों के लिए वरदान साबित होगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि एसेंस गोल्ड आने वाले समय में खेती के क्षेत्र में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!