A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शान से निकली भगवान भरत नारायण जी की दिव्य डोली;जगह जगह नगरवासियों ने किया स्वागत

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथुरिया IMG 20260123 211534 IMG 20260123 211920बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

ऋषिकेश। बिगड़े मौसम के बीच श्री भरत मंदिर से निकली भगवान भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान नगरवासियों ने जगह जगह भव्य डोली का फूल बरसाकर स्वागत किया व आशीर्वाद लिया।

 

आज शुक्रवार दोपहर जब भगवान भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण के लिए निकली तो मानो इंद्रदेव भी स्वागत में खड़े थे। पहले हल्की और फिर तेज बरसात हुई लेकिन डोली के साथ चल रही भक्तो की टोली जिनमें महिलाएं, पुरुष एवं स्कूली छात्र छात्राएं शामिल थी एक पल भी उनके कदम रुके नहीं। श्री राम नाम संकीर्तन की धुन व बैंड बाजे के साथ भव्य रूप से निकली भरत नारायण जी की डोली का जगह जगह स्वागत किया गया। इस बीच भगवान भरत जी महाराज के प्रतिनिधि स्वरूप महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज सभी नगरवासियों को आशीर्वाद देते रहे।

मान्यता है कि शंकराचार्य महाराज ने आज ही के दिन ऋषिकेश के ग्राम देवता भगवान भरत नारायण जी की दिव्य अलौकिक मूर्ति की स्थापना यहां पर की थी। इस अवसर पर वरुण शर्मा,दीप शर्मा ,विनय उनियाल, महंत रवि शास्त्री,जयेंद्र रमोला, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,प्रधानाचार्य के एल दीक्षित, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र भट्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रामकृपाल गौतम, देवेंद्र प्रजापति, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!