मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:सिंगरौली में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह करेगी ध्वाजा रोहण।

FB IMG 1769315395113

 

 

सिंगरौली में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह करेगी ध्वाजा रोहण।

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में होगा आयोजित।

सिंगरौली : गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ध्वाजा रोहण कर परेड की सलामी लेगी। समारोह के पल प्रति पल निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 26 जनवरी को मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 8:58 बजे, मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वाजा रोहण कर परेड की सलामी लेगी। तथा परेड का निरीक्षण 9:5 बजे मार्च पास्ट प्रातः 9:9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन प्रातः 9:25 बजे, सास्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 10:10 मिनट पर तत्पश्चात विभिन्न विभागो द्वारा झाकियो का प्रदर्शन एवं पुरूस्कार वितरण किया जायेंगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!