अशोक नगरसिंगरौली

सिगरौली जिले के एनसीएल में अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 हुई सम्पन्न।

FB IMG 1769312992424

 

 

सिगरौली जिले के एनसीएल में अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 हुई सम्पन्न।

जयंत  टीम रही विजेता एवं निगाही टीम रही उप-विजेता।

शुक्रवार को भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के एनएससी में 5 दिवसीय अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न हुई।

19 जनवरी से 23 जनवरी, 2026 तक आयोजित इस यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली गई। इस दौरान 15 मैच खेले गए जिनमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों की 12 टीमों से 192 खिलाड़ियों ने भाग लिया।  

प्रतिस्पर्धा के समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री राजेश त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में श्री त्रिवेदी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उपस्थित  सभी को खेल-कूद और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने और  खेलों को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु आह्वान किया। इसके अतिरिक्त समापन समारोह में जेसीसी मेम्बर्स सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री श्यामधर दूबे, एचएमएस से श्री अशोक पांडे, सीएमओएआई प्रतिनिधि श्री सर्वेश सिंह, सीएमएस, एनसीएल,  डॉ. विवेक खरे,  सीएमएस, एनएससी, डॉ. पंकज, परियोजना जेसीसी सदस्य, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेम्बर्स एवं बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच जयंत एवं निगाही परियोजना के बीच खेला गया, जिसमें जयंत टीम ने निगाही टीम को 4-3 से हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। इस दौरान श्री आलोक होरो (निगाही) को “प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट” एवं  श्री अनादि (जयंत) को “गोलकीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट” के खिताब से नवाजा गया।

गौरतलब है कि एनसीएल में प्रतिवर्ष कर्मियों को खेल-कूद से जोड़ने एवं उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु ऐसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!