A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

दावोस व लंदन दौरे के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची लौटे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत।।

IMG 20260127 WA0147दावोस व लंदन दौरे के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची लौटे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के दौरे के बाद मंगलवार को राजधानी रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहली बार दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में शामिल हुआ। इस प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी को राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति और नीति निर्माता मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड ने अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखी है। दावोस और लंदन में राज्य की प्राकृतिक संपदाओं, औद्योगिक संभावनाओं और निवेश अवसरों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार झारखंड को इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। सम्मेलन से प्राप्त अनुभवों के आधार पर सरकार जल, जंगल, जमीन और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करेगी, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!