अंजन हिल कोयला खदान परियोजना की जनसुनवाई हुई एमसीबी जिला त्रिलोचन चक्रवर्ती दिनक – 05/02/026 एंकर — एमसीबी जिले के खड़गवां क्षेत्र में प्रस्तावित अंजन हिल कोयला खदान परियोजना को लेकर आज जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परियोजना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत लगभग 388 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित है। वीओ — जनसुनवाई का आयोजन ग्राम भुकभुकी, जनपद पंचायत खड़गवां में किया गया, जिसमें प्रशासन, पर्यावरण विभाग और एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक बताते हुए समर्थन जताया। बाइट — एसईसीएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि परियोजना के लिए किसी भी निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा और पूरा कार्य केवल आवंटित लीज क्षेत्र में ही होगा। व्हिओ — कंपनी ने भरोसा दिलाया कि खनन कार्य पूरी तरह पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। Fv : – कंपनी का कहना है कि इस परियोजना से न तो विस्थापन होगा और न ही आसपास के गांवों पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जनसुनवाई पूरी होने के बाद अब वैधानिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बाइट -अनिल सिदार अपर कलेक्टर