
निवाड़ी ,ओरछा।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में दिनांक 05 फरवरी 2026 को श्री रामराजा वृद्धाश्रम, ओरछा में वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आर.एस. शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, ओरछा के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवाड़ी सुश्री मनीषा जैन रहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर (FLC) के एस.पी. समाधिया द्वारा दी गई। वहीं थाना प्रभारी ओरछा रामबाबू शर्मा ने डिजिटल साक्षरता एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा वृद्धजनों के साथ रात्रि भोज ग्रहण किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुश्री वन्या टंडन, संस्था सचिव राकेश पचौरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ओरछा रामस्वरूप पटेरिया, जिला खनिज अधिकारी अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे।







