A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

मतदाता सूची में 150 फर्जी नाम जोड़ने का आरोप, एसडीएम ने गठित की जांच टीम

करनैलगंज (गोंडा)। विकास खंड कर्नेलगंज के ग्राम पंचायत नकहरा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम निवासी किरण देवी पत्नी स्व. छेदीलाल ने उप जिलाधिकारी कर्नेलगंज को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।

प्रधान प्रतिनिधि ने भी वीडियो जारी करके  संवाददाता को इसकी जानकारी प्रदान की है।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत नकहरा की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर प्रभात वर्मा द्वारा लगभग 150 लोगों के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इनमें कई ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जो वास्तव में जनपद बाराबंकी के निवासी बताए जा रहे हैं।IMG 20260313 WA0003 2

प्रार्थी ने बताया कि इस संबंध में पहले भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी कर्नेलगंज ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में लेखपाल बृजेश कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल तेज बहादुर और ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को शामिल किया गया है।

संवादाता द्वारा लेखपाल प्रभात वर्मा से संपर्क करने का प्रयत्न किया गया किन्तु उनसे संपर्क नही हो पाया।

एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत और आपत्तियों की जांच कर तीन दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही शिकायतकर्ता को भी साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि मतदाता सूची से फर्जी नाम नहीं हटाए गए तो इससे पंचायत चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!