हरियाणा

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतास सैनी और शशि भूषण सैनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।

होडल सैनी समाज का रोहतास सैनी को प्रधान और शशि भूषण सैनी को उप प्रधान नियुक्त किए जाने पर होडल से सैनी समाज का प्रतिनिधि मंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की

InShot 20260322 083425634वन्दे भारत न्यूज़ होडल/प्रवीण कुमार :(हरियाणा)22.3.26 होडल सैनी समाज के लिए गौरव का विषय है कि रोहतास सैनी को प्रधान एवं शशि भूषण सैनी को उप प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर होडल से सैनी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट करने पहुँचा। इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सैनी सभा के कोषाध्यक्ष कैलाश सैनी सहित समाज के कई गणमान्य लोग शामिल रहे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने रोहतास सैनी और शशि भूषण सैनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। यह भेंट सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक रही, जिसमें समाज के उत्थान और सहयोग की भावना साफ नजर आई।

 

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!