A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

किसानों को प्रशिक्षण,संगोष्ठी और आपसी संवाद का मिलेगा मंच – गोविंद सिंह राजपूत

FB IMG 1774886257293

FB IMG 1774886263017सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जैसीनगर में किसानों के लिए बनाए जाने वाले किसान संगोष्ठी भवन का भूमि पूजन किया। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को प्रशिक्षण, बैठक और नई कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से करते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी उन्नति के बिना प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बनने वाला यह किसान संगोष्ठी भवन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा, जहां किसान आधुनिक खेती की तकनीकों, नई योजनाओं और कृषि से जुड़ी जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। मंत्री राजपूत ने कहा कि इस भवन में किसानों के बैठने के लिए सभागार, बैठक कक्ष तथा रहने की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले किसान यहां ठहर सकेंगे और कृषि विशेषज्ञों के साथ संवाद कर सकेंगे। यहां नियमित रूप से किसान संगोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषि कार्यशालाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों को नई तकनीकों को अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, सिंचाई योजनाएं तथा आधुनिक कृषि उपकरणों पर अनुदान जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को बेहतर मंडी व्यवस्था, समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि के आधुनिकीकरण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। इसी कड़ी में किसान संगोष्ठी भवन का निर्माण भी किसानों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से किसानों को एक ऐसा स्थान मिलेगा जहां वे एक-दूसरे से अनुभव साझा कर सकेंगे, कृषि विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे और नई कृषि तकनीकों को सीखकर अपनी खेती को और अधिक लाभकारी बना सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह भवन किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और इससे क्षेत्र में कृषि के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, जैसीनगर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह,अंत्योदय समिति के अध्यक्ष साहब सिंह, क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, अनिल सिंह एडवोकेट, एडवोकेट राजू बड़ोनिया, पप्पू फुसकेले,डब्बू आठिया ,संदीप सिंह, शानिल सिंह, पहलाद सिंह,माधव सिंह,गब्बर सिंह ,बाबू सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!