A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

बिजनौर में किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौतः खेत में काम करते समय हुआ हादसा, मंडावली क्षेत्र की घटना

 

बिजनौर में मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा आलम में एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव कुमार पाल (40) पुत्र मेहर सिंह पाल के रूप में हुई है, जो किसान सहकारी समिति विजयपुर के संचालक भी थे।

 

परिजनों ने बताया कि संजीव अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी ट्रैक्टर स्लिप होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलने पर मंडावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

गांव में हुई इस दुखद घटना से गांव में क्षेत्र में शोक की लहर है शिवगंगा हॉस्पिटल के एमडी चौधरी देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान भागीरथ सिंह, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, किसान यूनियन के नेता नवीन पाल, अनुज कुमार भोला सिंह, डॉ इदरीस अहमद, चौधरी नरपाल सिंह, देवराज सिंह, रोबिन राणा, कृष्ण पाल सिंह, सहित क्षेत्र के अनेक राजनीतिक सामाजिक व्यक्तियों ने दुखद घटना के प्रति शोक व्यक्त किया

Back to top button
error: Content is protected !!