
कमिश्नर रीवा संभाग की अध्यक्षता में 12 मार्च को समीक्षा बैठक
———
सुरेन्द्र दुबे, 9425179527 कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद की अध्यक्षता में 12 मार्च को सीधी जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, सीधी में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।
बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही कलेक्टर्स-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। संकल्प से समाधान अभियान, सीएम हेल्पलाइन की प्रकरणवार स्थिति, ई-ऑफिस की प्रगति, लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा तथा जारी पीपीओ के विरुद्ध किए गए भुगतान की स्थिति का भी परीक्षण किया जाएगा।
कमिश्नर द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समय-सीमा में निराकरण तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक में सीधी जिले के सभी विभागीय जिला अधिकारी एवं संभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे












