
*कतरास:* कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी सात पेट्रोल पंपों के संचालकों एवं मैनेजरों के साथ कतरास थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी संचालकों को अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखने तथा सुरक्षा मानकों के अनुरूप पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा सुरक्षा को लेकर दिए गए सुझावों पर पुलिस प्रशासन ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। बैठक में उपस्थित सभी सातों पेट्रोल पंपों के संचालकों एवं मैनेजरों ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग देने की सहमति जताई।









