

महराजगंज।
मिशन शक्ति के तहत सिन्दुरिया क्षेत्र में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक-
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना सिन्दुरिया क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर टोला में 19 अप्रैल 2026 को “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया
।। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस की मदद ले सकती हैं। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108 और 181 की जानकारी विस्तार से दी गई और इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए उनके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया।
सम्मेलन के दौरान महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति से महिलाओं ने स्वयं को सुरक्षित और सहज महसूस किया। उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं और इस प्रकार के कार्यक्रमों को बेहद उपयोगी बताया। महिलाओं का कहना था कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी बात सीधे पुलिस तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके भीतर विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
[yop_poll id="10"]




