

धौला में परशुराम जयंती मनाई, ब्राह्मण युवाओं ने लिया सामाजिक सुधार का संकल्प
जयपुर।जयपुर जिले के जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के उपतहसील परिक्षेत्र के ब्राह्मण समाज के युवाओं ने रविवार को भगवान परशुराम जी की जयंती पर श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में परशुराम जी की पूजा अर्चना की ।इस दौरान संजीव कुमार शर्मा, पूर्व उप सरपंच निरंजन शर्मा, प्रमोद कुमार खांडल, चेतन शर्मा, शुभम शर्मा, पवन शर्मा, अजय शर्मा, शेखर शर्मा सहित आसपास के ब्राह्मण समाज के युवा मौजूद थे। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज में शिक्षा, संस्कार व सनातन धर्म संस्कृति के मूल रूप के युवा पीढ़ियों में प्रचार प्रसार का संकल्प लिया।
[yop_poll id="10"]



