A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबरराजनीतिराजनीति और प्रशासनसमाज और राजनीति

कोरबा में भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

कोरबा- भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने लोकसभा में कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ जिले में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में भाजपाइयो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक अधिनियम लाया गया था। लेकिन कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित किया।

IMG 20260422 WA0008

*कांग्रेस ने हमेशा मातृशक्ति का अपमान किया – संजू देवी राजपूत*

नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर मातृशक्ति के अधिकारों को छीनने का काम किया। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि वह महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।

IMG 20260422 WA0009

*कांग्रेस का महिला विरोधी चरित्र हुआ उजागर – ऋतु चौरसिया*

भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी देने के उद्देश्य से यह विधेयक पेश किया था। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपने महिला विरोधी चरित्र को उजागर करते हुए इसे पारित नहीं होने दिया।

IMG 20260422 WA0011

*महिलाओं का अधिकार छीनने का प्रयास – नरेंद्र देवांगन*

वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन जी ने कहा कि पिछले 12 बारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन महिलाओं के नाम से कर उनके सशक्त बनाने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रही है। आज महिलाएं देश की विकास के गति करे तेजी प्रदान कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सहभागिता प्रदान कर रही है। वहीं दूसरी ओर एक ऐसी पार्टी है जिन्हें महिलाओं का आगे बढ़ना हजम नहीं हो रहा है। महिलाएं जन प्रतिनिधि बनकर विकसित भारत की संकल्पना को पूरी करने के लिए प्रतिबध्द है तो कांग्रेस पार्टी के महिला विरोधी रवैये महिलाओं हो उनका हक छीनने का काम कर रही है।

IMG 20260422 WA0008

*महिला विरोधी रवैये पर कांग्रेस घिरी, मातृशक्ति में नाराजगी: प्रीति स्वर्णकार*

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के महिला विरोधी रवैये से देश की मातृशक्ति आहत और नाराज है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव हर स्तर पर महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और सम्मान की रक्षा की है तथा उन्हें उनका हक दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

IMG 20260422 WA0009

*बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल*

इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनुसूईया राठौर, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मोंटी पटेल व तुषार साहू सहित जिला के सभी 24 मंडलो से आये महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और भाजयुमो अध्यक्ष महामंत्री सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!