A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राहतगढ़ बस स्टैंड का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण

FB IMG 1776851258487सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम की अतिक्रमण टीम एवं मोतीनगर थाना पुलिस बल के साथ राहतगढ़ बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में उन्होंने इस क्षेत्र को हॉकर्स जोन के रूप में विकसित किए जाने के लिए चिन्हित किया था, जिसके तहत आसपास सड़कों पर व्यापार करने वाले सब्जी, फल एवं अन्य छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से विस्थापित किया जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान बस ऑपरेटर्स ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक जैन के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए उचित समय पर संतुलित एवं जनहितकारी निर्णय लिया जाएगा। विधायक जैन ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकर्स जोन विकसित किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!