

मुरादाबाद, (यूपी)। राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत रविवार की रात 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें मुरादाबाद और संभल जनपद भी शामिल हैं। इस क्रम में मुरादाबाद के जिलाधिकारी आईएएस अनुज सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, संभल के जिलाधिकारी आईएएस डॉ. राजेंद्र पैंसिया को अब मुरादाबाद के नए डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस अनुज सिंह का मुरादाबाद में कार्यकाल उल्लेखनीय रहा। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कानून-व्यवस्था को बेहतर रखने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं। उनके कार्यों की सराहना आम जनता के साथ-साथ उच्च स्तर पर भी की गई।
वहीं, डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने संभल जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली को प्रभावी और परिणामोन्मुखी माना जाता है। अब मुरादाबाद के जिलाधिकारी के रूप में उनसे जिले के समग्र विकास और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

रिपोर्ट: पंकज कुमार, मुरादाबाद











