महराजगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
महराजगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर, आयुष्मान वार्ड, सीटी स्कैन कक्ष, एसएनसीयू और पीकू वार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। सीएमएस द्वारा बताया गया कि जिला अस्पताल में वर्तमान में 48 चिकित्सक और 108 स्टाफ नर्स सेवाएं दे रही हैं।
आयुष्मान वार्ड में केवल दो मरीज पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए अधिक से अधिक पात्र मरीजों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
एसएनसीयू में मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित बेड क्षमता को देखते हुए जिलाधिकारी ने शासन को अतिरिक्त बेड स्वीकृत कराने के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए। साथ ही नवनिर्मित क्रिटिकल केयर अस्पताल में आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति और आधुनिक मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने रैन बसेरे की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है और यहां आने वाले हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. ए.बी. त्रिपाठी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मध् निषेध विभाग की छापेमारी में गया के एक घर से 88.500लीटर बियर की बरामदी के साथ दो अभियुक्त की गिरफ्तारी l
07/07/2026
पूर्णिया में आधार केंद्रों पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं, तय शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: जिलाधिकारी
07/07/2026
CM Yogi Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
07/07/2026
चंदौली और वाराणसी में आज रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है।
07/07/2026
शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही तेज, लापरवाही बरतने वाले 155 डेयरी संचालको का आवंटन निरस्त
07/07/2026
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
07/07/2026
सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य
07/07/2026
कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद
07/07/2026
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा नहीं करने की शपथ
07/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!