?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया कॉलेज मे ए वी वी पी द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव का सफल आयोजन l

गया कॉलेज में एबीवीपी द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव का सफल आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के खेल आयाम “खेलो भारत” के तत्वावधान में गया कॉलेज परिसर में 06 एवं 07 मई 2026 को दो दिवसीय खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस महोत्सव में कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित पुरुष कबड्डी मुकाबले के पहले सेमीफाइनल में युवा पलटन ने थाला वारियर को 23-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मगध वारियर ने किलकारी बॉयज को 21-16 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला युवा पलटन एवं मगध वारियर के बीच खेला गया, जिसमें युवा पलटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38-34 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में किलकारी गर्ल्स ने जीबीएम कॉलेज को 24-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

दूसरे दिन आयोजित पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में प्रज्वल एवं शाहरुख की जोड़ी ने मोहित एवं गौरव को लगातार दो सेटों में 15-10 एवं 15-08 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में आयुष एवं नैतिक की जोड़ी ने मयंक एवं सौरव को 15-13, 15-13 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में प्रज्वल एवं शाहरुख ने आयुष एवं नैतिक को 21-16 एवं 21-17 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिद्धि ने वंदना को तथा खुशी ने जयंती को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें खुशी कुमारी ने सिद्धि को 15-12, 10-15 एवं 15-11 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

इस अवसर पर मोहित भदौरिया, प्रियांशु ओझा, अंजनी कुमार, अखलेश कुमार मिश्रा, सूरज सिंह, प्रिया सिंह, आदित्य मिश्रा, रितिक कुमार, राहुल कुमार, अमन शर्मा, विशाल दास, आदर्श कुमार एवं चंदन शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए खेलो भारत गया जी एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं की सराहना की गई।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!