
धमतरी/नगरी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथरीडीह, विकासखण्ड नगरी, जिला-धमतरी में कक्षा 11 वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों हेतु रिक्त सीटों की पूर्ति करने के लिए सूचना :
आवेदन पत्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथरीडीह, विकासखण्ड नगरी, जिला-धमतरी में आवेदन पत्र जमा किया जाना है।
आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि दिनांक :- 06/05/2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक: 16/05/2026
उपरोक्त निर्धारित तिथि के पश्चात तथा डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया
जावेगा। आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें जिले के अधिकारिक वेबसाईट www.dhamtari.gov.in तथा विद्यालय के अधिकारिक वेबसाईट https://emrspatharridih.in पर उपलब्ध है, आवेदन पत्र विद्यालय आ कर स्वयं द्वारा भी प्राप्त किया जा सकता है।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) लेट्रल एंट्री प्रवेश हेतु नियम एवं शर्तें
लेट्ल एंट्री के लिए पात्रता मानदंड
1. अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होना अनिवार्य है।
2. चयन प्रक्रिया:
आवेदन प्रपत्र भरना मात्र चयन/प्रवेश सुनिश्चित नहीं करता है। रिक्त सीटों के लिए प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
क्रमांक
कक्षा
विषय
चयन का मानदंड कक्षा 10 वीं के प्रतिशत अनुसार
01 11 वीं
विज्ञान संकाय
70% AND ABOVE
वाणिज्य संकाय
60% AND ABOVE
कला/मानविकी संकाय
50% AND ABOVE
3. अभ्यर्थी CBSE/CGBSE के अनुरूप कक्षा 10 वीं में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
4. सीटों की उपलब्धताः
प्रवेश केवल उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध निर्धारित मापदंडो के अनुरूप ही दिया जाएगा।
5. आवेदन प्रक्रिया
1. आवेदन ऑफलाइन माध्यम से आमंत्रित किए जा सकते हैं (संस्थान के निर्देशानुसार)। 2.
आवेदन से संबंधित सूचना www.dhamtari.gov.in तथा विद्यालय के अधिकारिक वेबसाईट https://emrspatharridih.in पर उपलब्ध है एवं स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाएगी।
3. अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
4. अपूर्ण/गलत जानकारी वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
नोटः उपरोक्त नियम राज्य सरकार / NESTS द्वारा समय-समय पर संशोधित किए जा सकते हैं। अंतिम निर्णय संबंधित विभाग का मान्य होगा।











