A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

शादी समारोह के दौरान दूल्हन के जेवरात हुए पार

चोरी करने वालों को कुठला पुलिस ने किया गिरफतार, फिर भी एक फरार एक के कब्जे से जेबर हुए बरामद

Screenshot 2026 05 09 01 55 58 94 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

कटनी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में टीम ने 07 मई 2026 को मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ तिज्जू कोरी (33) निवासी कछगवां, थाना माधवनगर को गिरफ्तार किया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फरियादी हरीश त्रिपाठी निवासी पहरुआ मंडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 03-04 मई की रात उसकी बहन की शादी विद्या मैरिज गार्डन, पन्ना मोड़ में आयोजित थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कमरे में रखी बंद पेटी का कुंदा तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण (हार, झुमकी, बिछिया, अंगूठी आदि) चोरी कर लिए, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है।

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक आरोपी गमछा डालकर कमरे में घुसते और सामान ले जाते नजर आया, जबकि दूसरा बाहर निगरानी कर रहा था। पुलिस ने तकनीकी एवं मुखबिर की सहायता से मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने भतीजे शाहिल के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झुमकी, बिछिया और अंगूठियां बरामद कर ली हैं, जबकि चोरी किया गया सोने का हार आरोपी द्वारा आईआईएफएल बैंक कटनी में गिरवी रखा गया है, जिसे वापस लेने की प्रक्रिया जारी है। फरार आरोपी शाहिल की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, साथ ही उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ और सट्टा के कुल 6 मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक श्यामनारायण सिंह, रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा, सविता तिवारी एवं आरक्षक अभय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!