A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़धमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी /नगरी – मुख्यमंत्री कन्या विवाह कनेश्वर मंदिर में सामूहिक 38 जोड़े दाम्पत्तियों ने थामा एक दूसरे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में अव्यवस्थाओं पर सवाल, भीषण गर्मी में वर-वधु खुद करते दिखे हवा

धमतरी /नगरी . महिला एवं बाल विकास विभाग नगरी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शुक्रवार 08 मई 2026 को कर्णेश्वर महादेव मंदिर, देऊरपारा नगरी में 38 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक रीति-रिवाज एवं पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं वर-वधुओं के परिजन उपस्थित रहे।
जहां एक ओर शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया, वहीं दूसरी ओर आयोजन स्थल पर कुछ व्यवस्थागत कमियों को लेकर उपस्थित लोगों के बीच चर्चा भी रही।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित कार्यक्रम में विवाह मंडप के नीचे बैठे कई वर-वधु अपने नाम लिखी प्लेट हाथ में लेकर स्वयं हवा करते दिखाई दिए। वहीं कुछ स्थानों पर परिजन गमछे से हवा झलते नजर आए। उपस्थित लोगों के अनुसार पंडाल एवं टीन शेड के नीचे अत्यधिक गर्मी महसूस की जा रही थी, जबकि पंखा और कूलर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से असुविधा बढ़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वर-वधुओं, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को गर्मी के कारण विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। भोजन व्यवस्था के दौरान भी पर्याप्त छाया नहीं होने से तेज धूप सीधे भोजन स्थल तक पहुंच रही थी, जिससे लोगों को असुविधा हुई।

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!