A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी /कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के प्रयासों से पॉलिटेक्निक धमतरी को बड़ी सफलता

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के प्रयासों से पॉलिटेक्निक धमतरी को बड़ी सफलता

धमतरी जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं विशेष पहल से भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, धमतरी के 42 विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बनी है।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में महाविद्यालय द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए अब तक 10 रोजगार शिविर आयोजित किए गए हैं। वहीं डाइकिन एसी आंध्रप्रदेश, सारडा एनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड रायपुर तथा एपीएल अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के कैंपस चयन शिविर अभी प्रक्रियाधीन हैं।

इन प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ चयन
रोजगार चयन अभियान में श्री बालाजी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट भिलाई, आइकॉन सोलर-एन पावर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, वेलस्पन कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, Maruti Suzuki, Tata Motors की ईवी इकाई तथा न्यूवोको विस्टा सीमेंट प्लांट जैसी कंपनियों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों को 1.80 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक वार्षिक वेतन पैकेज प्राप्त हुए हैं, जबकि औसत वेतन पैकेज लगभग 2.50 लाख रुपये वार्षिक रहा।

संस्थान में सर्वाधिक चयन विद्युत अभियांत्रिकी शाखा के विद्यार्थियों का हुआ। वहीं यांत्रिकी एवं सिविल अभियांत्रिकी शाखा के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कलेक्टर ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धमतरी के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से यह साबित किया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण और उद्योगों से समन्वय स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। आने वाले समय में और अधिक औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों को जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!