A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थ नगर,इटवा में मैरेज हॉल के बाहर भीषण जाम

एंबुलेंस फंसने से मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर के इटवा कस्बे में एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई, जब मैरेज हॉल के बाहर लगे भीषण जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। बारात और भारी भीड़ के चलते सड़क पूरी तरह जाम हो गई, जिससे मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस काफी देर तक रास्ते में ही अटकी रही।FB IMG 1778351976019  FB IMG 1778351980602

FB IMG 1778351978356

बताया जा रहा है कि इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित मैरेज हॉल के पास पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारात में आए वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया, जिससे सड़क संकरी हो गई और लंबा जाम लग गया।

डीजे की तेज आवाज, नाच-गाने और अव्यवस्था के बीच एंबुलेंस चालक लगातार रास्ता देने की अपील करता रहा, लेकिन भीड़ के कारण कोई असर नहीं पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को एंबुलेंस को रिवर्स कर दूसरी तरफ से निकालने की कोशिश करनी पड़ी, तब जाकर किसी तरह जाम खुल सका।

इस दौरान मरीज और उसके परिजनों की चिंता साफ झलकती रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मैरेज हॉल के बाहर पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराई जाए और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण के सख्त इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!