A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयोजित

Screenshot 20260510 080045 Galleryहाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं के नामांकन, विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों में लम्बित निर्माण कार्यों को तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के साथ ही फलदार, छायादार पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवशेष रह गए विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को तत्काल नियमानुसार हटवाने की कार्यवाही को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को अवशेष प्राथमिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाल बनवाने के निर्देश दिए। पी०एम०श्री विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर खेल मैदानों को बनवाने के निर्देश दिए। निपुण परीक्षा में प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही करने के साथ ही समस्त अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए, ताकि जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को बच्चों नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ टी विद्यालयों में किन बच्चों की निगरिन याशिनि रानिशिन ही विद्यालयों में नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालयों से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित 19 बिंदुओं के अनुरूप सभी परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, विद्युत व्यवस्था, कक्षाओं की साफ-सफाई, पर्याप्त फर्नीचर, हैंडवॉश यूनिट, बाउंड्रीवाल, रसोईघर एवं खेल मैदान जैसी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच करने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, पुस्तकालय एवं अन्य शिक्षण संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को आधुनिक एवं रोचक तरीके से शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी संचालन हो रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!