उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी : झाऊपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

तस्वीरें विचलित कर सकती हैं इसलिए मजबूत दिलवाले ही देखें

IMG 20260511 WA0034IMG 20260511 WA0031IMG 20260511 WA0023

IMG 20260511 WA0018

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बांकेगंज-गोला मार्ग पर झाऊपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गोला की भारत भूषण कॉलोनी निवासी आलेख कुमार (27) पुत्र रामनिवास तथा पश्चिमी दीक्षिताना निवासी नमन शुक्ला (28) पुत्र सुरेश चंद्र, अलीगंज के बांसी स्थित एक स्कूल में कार्यरत थे। सोमवार को दोनों बाइक से गोला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे झाऊपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बांकेगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में दोनों युवकों के मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे उनकी पहचान करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की जांच और सामान की तलाशी के बाद पुलिस परिजनों तक पहुंच सकी।
मृतक नमन शुक्ला अपने पिता के इकलौते पुत्र थे और शादीशुदा थे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता सुरेश चंद्र बदहवास हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा, “मेरा एक ही बेटा था, वह भी चला गया। मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई।” वहीं नमन की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी ओर, आलेख कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!