A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर किया समाधान

FB IMG 1778587433429सागर। वंदे लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज शाहगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। यहाँ आयोजित एक विशेष जनसुनवाई में उन्होंने ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक शिकायतों को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने मुख्य रूप से पेयजल, राजस्व और जनहितकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने राजस्व मामलों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सीमांकन, नामांतरण और नक्शा सुधार जैसे कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने 10 दिवसीय विशेष अभियान (ड्राइव) चलाने की बात कही, जिसमें एस डी एम और एस डी ओ पी स्तर के अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। राजस्व मामलों जैसे भूमि पर अवैध कब्जे , नक्शा सुधार, नामांतरण, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती आदि पर समय सीमा में कार्य करें। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही समग्र आईडी में नाम जोड़ा गया साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। श्रीमती पाल ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों जैसे पीडब्लूडी, मनरेगा, खाद्य विभाग, एमपीईबीसे संबंधित समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि आज के केस तीन दिन में (आज के प्रकरणों का निराकरण 3 दिन के भीतर) अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से विवेक केवी सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!