जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
महराजगंज। जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मारपीट और अभद्रता के आरोप भी सामने आए हैं।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित डॉ. निशांत डायबिटीज एंड लाइफ केयर हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का विरोध करने पर अस्पताल से जुड़े लोगों ने तीमारदारों के साथ मारपीट की।
घटना की सूचना पर कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।
परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान डॉक्टर निशांत और उनके समर्थक आक्रामक रवैया अपनाए रहे। वहीं दूसरी ओर मरीज पक्ष का कहना है कि समय रहते मरीज को अस्पताल से बाहर निकालकर दूसरे स्थान पर उपचार के लिए ले जाया गया।
घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस पर निष्क्रिय बने रहने का आरोप लगाया है।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
जेल प्रशिक्षण केंद्र में 151 पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ आयोजित
18/07/2026
आईजीआरएस शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, किराना दुकान से लिए गए नमूने
18/07/2026
कासिमाबाद तहसील को मिले नए उपजिलाधिकारी, संजय कुमार कुशवाहा ने संभाला कार्यभार
18/07/2026
गाजीपुर में सुरक्षा सैनिक भर्ती शिविर: 275 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 120 का चयन, अन्य ब्लॉकों में भी होंगे भर्ती शिविर
18/07/2026
विकास कार्यों का हुआ भव्य भूमि पूजन संपन्न वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
18/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गाजियाबाद में जिला प्रशासन तथा मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
18/07/2026
बिकास कार्यों का भव्य भूमि पूजन संपन्न बर्षो पुरानी समस्याओं का समधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
18/07/2026
सोनम वांगचुक के समर्थन में आप सागर द्वारा विरोध मार्च का आयोजन 19 जुलाई को
18/07/2026
नर्मदा जल लेने कावड़ यात्री 14 अगस्त को बरमान प्रस्थान करेंगे, तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की बैठक संपन्न
18/07/2026
छग. साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनित से गिर गया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!