A2Z सभी खबर सभी जिले की

संस्कार भारती कला धरोहर विधा द्वारा संतला देवी मंदिर हेतु धरोहर यात्रा का आयोजन

मनीषा सुरी जिला संवाददाता हरिद्वार

 

संस्कार भारती कला धरोहर विधा द्वारा संतला देवी मंदिर हेतु धरोहर यात्रा का आयोजनIMG 20260517 WA0056

 

देहरादून, 17 मई 2026। संस्कार भारती उत्तराखंड प्रांत की कला धरोहर विधा द्वारा आज प्रसिद्ध संतला देवी मंदिर के लिए एक विशेष “धरोहर यात्रा” का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा जनमानस में उनके प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

यात्रा में श्रीमती पूनम लूना, श्रीमती श्रद्धा राणा, डॉ. अर्चना डिमरी, योगाचार्य दीपिका आर्या, श्री कुलदीप, श्री तनवीर सिंह, कर्नल राणा, श्रीमती मधुबाला पाल, सुश्री प्रतिष्ठा, सुश्री नीमा, सुश्री रागिनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्कृति प्रेमियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को जाना। संतला देवी मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख सिद्धपीठों में से एक माना जाता है तथा यहाँ प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुँचते हैं। पर्वतीय प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित यह स्थल श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है।

यात्रा के उपरांत श्रीमती श्रद्धा राणा जी के रिसॉर्ट में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्कार भारती की आगामी सांस्कृतिक एवं धरोहर संबंधी गतिविधियों एवं आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

डॉक्टर अर्चना डिमरी द्वारा सभी को संतला देवी मंदिर के इतिहास की जानकारी प्रदान की गई.

कार्यक्रम में श्री तनवीर सिंह ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया तथा श्री कुलदीप जी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह धरोहर यात्रा भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!