?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

गढ़वा में जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

गढ़वा : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिलेभर में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिलेभर में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में करीब 70 जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की गई।GridArt 20260521 062015063निरीक्षण के दौरान खाद्यान्नों की उपलब्धता, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय, ई-पॉस मशीन की कार्यप्रणाली, राशन वितरण प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर, शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका, अग्निशमन व्यवस्था, सूचना-पट्ट, भार मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई।

जांच के क्रम में सभी दुकानें खुली पाई गईं, लेकिन अधिकांश दुकानों में सूचना-पट्ट अद्यतन नहीं मिले। कई जगह पुराने एवं जर्जर सूचना-पट्ट पाए गए, जिस पर संबंधित दुकानदारों को नया सूचना-पट्ट लगाने तथा सभी आवश्यक सूचनाएं अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों से भी बातचीत कर जन वितरण प्रणाली की कार्यशैली की जानकारी ली तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दुकानदारों को लाभुकों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारु खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही खाद्यान्नों की कालाबाजारी, अनियमितता अथवा योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को आवश्यक रिकॉर्ड, उपकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके

Back to top button
error: Content is protected !!