

कांठ (मुरादाबाद)। तहसील कांठ क्षेत्र के गांव लदावली में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया।
मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव काजीपुरा निवासी आलाउद्दीन अपनी पत्नी आमना आयु (46 वर्ष) को बाइक पर बैठाकर छजलैट से अपने घर जा रहा थे, जब यह गांव लदावली के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इधर गंभीर घायल हादसे में आमना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे आलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर छजलैट पुलिस हादसा स्थल पर पहुंची और घायल अलाउद्दीन को उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। वहीं पंचनामें की कार्रवाई के बाद मृतका आमना के शब का भी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहरा मच गया।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️















