
गया के छात्र अर्थित ने राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार
गया शहर के होनहार छात्र अर्थित ने राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीतकर पूरे शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से गया के लोगों में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रतियोगिता में आरथित की कलाकृति को निर्णायकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। आरथित की माँ पूजा ने कहा, वह बचपन से ही बहुत मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता पर पूरे शहरवासियों को उन पर गर्व है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










