A2Z सभी खबर सभी जिले की

सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा ने की घोषित

FB IMG 1779466987651सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस कार्यकारिणी में सभी वर्गों एवं समाजों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष मुहासा के नेतृत्व में संगठन महासचिव सहित 51 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव के साथ एक कोषाध्यक्ष, दो प्रवक्ता एवं दो सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मुख्य कार्यकारिणी में 7 महिलाओं को तथा स्थायी आमंत्रित सदस्यों में 3 महिलाओं को शामिल कर संगठन में महिला सहभागिता को भी विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में अखिलेश मोनी केसरवानी नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष के रूप में संतोष सराफ, श्रीमती प्रमिला सिंह राजपूत,निरंजन सिंह घोषी, आर.आर. पाराशर,अभिषेक गौर, सौरभ हजारी,जतिन चौकसे, चंद्रभान सिंह दीवान, निर्भय सिंह ठाकुर एवं भाव सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव के रूप में सुश्री आंचल आठया, नंदकिशोर भारती, प्रशांत समैया, प्रभु मिश्रा,अवधेश तोमर, संजय चौधरी टड़ा, बिहारी कुशवाहा,मोंटी यादव, अशरफ खान, एड. हरि नारायण कुशवाहा, अवधेश सिंह सिमरिया, सुरेंद्र सिंह राजपूत सिंगपुर, देवेंद्र नायक, प्रकाश बजाज एवं देवव्रत तिवारी को दायित्व दिया गया है। सचिव के रूप में बृजेंद्र मिश्रा, श्रीमती प्रियंका पांडे, श्रीमती मीनाक्षी साहू, धर्मेंद्र ठाकुर,बलवंत सिंह राजपूत,अनुप मिश्रा, दुष्यंत बुंदेला, डॉ. निलेश रीछारिया भूसौरा, इंदरीश खान, चंदन सुहाने, श्रीमती संजना कुर्मी, मनोज राय,रामनिवास लोधी, पुरुषोत्तम शिल्पी, महेंद्र पटेल,ओमप्रकाश राजपूत, सुरेंद्र कुशवाहा,प्रवीण लोधी, सुश्री मोहिनी कश्यप, शिव कुमार चडार एवं खुशीलाल अहिरवार को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता के रूप में सूर्या शुक्ला एवं डॉ. हेमकुमारी कुर्मी को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में पंकज यादव एवं जितेंद्र राजपूत कार्य करेंगे।इसके अतिरिक्त स्थायी आमंत्रित सदस्यों में प्रभुसिंह ठाकुर, प्रकाश जैन,सुरेंद्र चौधरी,हर्ष यादव, आनंद अहिरवार,स्वदेश जैन ‘गुड्डू भैया’, चंद्रभूषण ‘गुड्डू राजा’ बुंदेला, श्रीमती रेखा चौधरी, जगदीश यादव, राजकुमार पचौरी,सुनील जैन, नारायण प्रजापति, तरवर लोधी,संतोष पांडे,त्रिलोकीनाथ कटारे, सुरेंद्र सुहाने,अशोक श्रीवास्तव,नीरज शर्मा,जीवन पटेल,ओमप्रकाश कैथोरिया, कमलेश साहू, श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमती माधवी चौधरी, बुंदेल सिंह बुंदेला एवं पी.पी. नायक को शामिल किया गया है। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में रणवीर सिंह,गिरीश पटैरिया, राजकुमार धनोरा, इन्द्रभूषण तिवारी, अशोक सिंह छापरी,प्रहलाद पटेल, देवेंद्र तोमर, विजय लोधी, बाबूसिंह खिरिया, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, अंशुल परिहार,रत्नेश पटेल,मजीद खान संजय ब्रजपुरिया, राजेश दुबे, एड. धनसिंह अहिरवार, नारायण खान,गुड्डू रैकवार,अशोक कुशवाहा, नीरज मुखारिया,दीपक दुबे,हेमंत लारिया,इंदर सिंह ठाकुर, सतेंद्र मोहन, मोती पटेल, सतीश राजौरिया,इंद्रजीत नामदेव, हीरालाल चौधरी, सतीश यादव एवं राजकुमार ठाकुर को शामिल किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!