
आज दिनांक 22.05.2026 को आगामी यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा संयुक्त रूप से संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की गई।बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन एवं कदाचार रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










