
गया, 22 मई, 2026, *संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक- 24 मई 2026 को प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन एवं संचालन हेतु समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया की अध्यक्षता में ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।*
*ब्रीफिंग में बताया गया कि गया ज़िला में 09 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।*
उक्त परीक्षा केंद्रों पर दिनांक- 24.05.2026 (रविवार) को दो पालियों में परीक्षा लिया जाना है। प्रथम पाली, जो पूर्वाह्न 09:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 से अपराह्न 04:30 तक निर्धारित है, जिसमें कुल 3161 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा की महत्ता एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए इसे स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण तथा गोपनीयता बनाए रखने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर 1-1 निरीक्षी पदाधिकारी (इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी निरीक्षी पदाधिकारी (इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) को निर्देश दिया गया कि अपने अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रबंध के संबंध में 1 दिन पूर्व सभी तैयारियों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण कर लेंगे एवं परीक्षा केंद्र पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना कराते हुए नियंत्रण कक्ष को सुयोग्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंगे तथा परीक्षा की तिथि को परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।
ब्रीफिंग में बताया गया कि 02-02 सहायक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति सभी परीक्षा केंद्रों पर की गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त सहायक पर्यवेक्षक को निर्देश दिया कि
● परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त सहायक पर्यवेक्षक स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे।
● सभी व्यवस्थाएं यथा बेंच, डेस्क, बिजली, पंखा, ठंडा पानी, शौचालय इत्यादि की साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच कर लेंगे। गर्मी अधिक है यथासंभव पानी की पूरी मुकम्मल व्यवस्था, वेंटिलेटर युक्त कमरा में पंखा की व्यवस्था रखेंगे।
● यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन त्रुटि रहित हो।
● परीक्षा केंद्र पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
● परीक्षा केंद्र के परिसर एवं परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल/ब्लूटूथ इत्यादि का इस्तेमाल वर्जित है।
● सभी परीक्षार्थी का प्रवेश द्वार पर पुलिस बल के सहयोग से गहन फ्रिस्किंग कर ही परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति होगी। *परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 08 बजे से 09 बजे तक पहली पाली के लिये एवं दूसरी पाली के लिये दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।* साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं का गहन फ्रिस्किंग कार्य हेतु परीक्षा केंद्रवार महिला पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थियों का बैग एवं लगेज को फ्रिस्किंग पॉइंट के बाहर ही रखवा ना सुनिश्चित कराएंगे।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के क्षेत्र में तथा सभी बस स्टैंड/ टेंपो स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन में जाम की समस्या ना रहे, यह सुनिश्चित कराएं साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र जाने के दौरान एवं परीक्षा देकर लौटने के दौरान किसी प्रकार की यातायात संबंधित कोई दिक्कत ना हो, यह सुनिश्चित कराएं। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित अवधि में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में समय-समय पर लगातार माइकिंग के माध्यम से परीक्षार्थियों को आवश्यक जानकारियां देते रहें। सभी परीक्षा केंद्रों के मेन एंट्रेंस गेट एवं परीक्षा केंद्र के अंदर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर के अनुसार बैठने संबंधी सीट प्लान रूम नंबर इत्यादि विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित कराएंगे।
ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं सफल आयोजन के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर ज़िला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग कुल 09 inspecting officer बनाया गया है। इसके साथ ही 20 सहायक पर्यवेक्षक, 05 गश्ती दल दंडाधिकारी एवं 03 जोनल दंडाधिकारी (उड़नदस्ता दल) की प्रतिनियुक्ति की गई है। बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय में चालू रहेगा, जिसके प्रभार में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहेंगे। *जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631-2222253 है।*
सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था रखी गयी है।
ब्रीफिंग में अपर समाहर्त्ता राजस्व, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ज़िला पर्यटन पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्तागण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










