A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदीप कुमार मलिक के नियंत्रणधीन एवं सचिव अरविन्द कुमार दास के देख रेख मे आज जिला विधि सेवा प्राधिकार के सभाकच्छ मे मध्यस्थता कारबाई आयोजित किया गया l

माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में दिनांक 21अगस्त 26 से 23अगस्त 26 तक आयोजित किए जाने वाले ” समाधान समारोह “विशेष लोक अदालत के माध्यम से उक्त माननीय न्यायालय में लंबित वादों के निष्पादन हेतु चिन्हित वादों के संबंधित पक्षकारगणों के बीच समाधान समारोह आयोजन में प्रशिक्षित मध्यस्थायों के माध्यम से आज दिनांक 22,5,26 को श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदीप कुमार मलिक के नियंत्रधीन एवं सचिव अरविंद कुमार दास के देखरेख में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभाकक्ष में मध्यस्थता कार्रवाई आयोजित किया गया। जिसमें सुलहवार्ता हेतु सरकारी महकमों के अधिकारी (जैसे, B.S.N.L.एवं स्वास्थ्य विभाग )की उपस्थिति दर्ज कर मध्यस्थता कराई गई इस आयोजन “समाधान समारोह “में चिन्हित वादों के संबंधित पक्षकारगणों भी बढ़ -चढ़ कर भाग लिया सचिव अरविंद कुमार दास ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में “समाधान समारोह “के अंतर्गत जिनका वाद लंबित है अगर उनको नोटिस नहीं भी प्राप्त हुआ है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!