
खारड़ा राम कुटिया के महंत श्री श्रवण दास जी महाराज चार धाम की यात्रा कर लोटे भक्त गणों ने किया स्वागत।
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा राम कुटिया के मंहत श्री श्रवण दास जी महाराज चार धाम की यात्रा कर शुक्रवार 23 मई 2026 को आश्रम लौटने पर भक्त गणो ने माला पहनाकर स्वागत किया गया, इस दौरान मनिष माली पुत्र दुर्गा राम माली चोटिला ने राम कुटिया आश्रम में बालाजी के नाम 21हजार रु, भेंट कीये, गत दिनों 23 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक 9 दिनों तक श्री राम कथा व नव कुंडात्मक महायज्ञ श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा व महा प्रसादी का आयोजन किया गया था। स्वागत के दौरान सुखा भारती, गोपाल सिंह भाटी चोटिला, पंडित सुनील व्यास, गंगा राम देवासी, राम दास,पदम, लुंबाराम माली, सुमेर सिंह बांण्डाई सहित भक्तगण मौजूद रहे ।




















