A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

थाना सानौधा में आगामी ईद त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित

IMG 20260523 WA0082सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस द्वारा आगामी ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु लगातार आवश्यक तैयारियाँ एवं जनसंवाद किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना सानोधा प्रांगण में थाना प्रभारी सानोधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों,जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान आगामी ईद त्यौहार के अवसर पर कानून व्यवस्था, आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित नागरिकों से त्यौहार को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया। बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए आगामी ईद त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु अपनी सहमति एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!