?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर के पैर कटे

दो बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरा गंभीर हालत में अजमेर रेफर

IMG 20260523 WA0020

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना शहर के बायपास ओवर ब्रिज पर शनिवार को दो बाईकों की टक्कर के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के दौरान सड़क पर गिरे मजदूर के पैरों से ट्रक का टायर गुजर गया। जिससे उसके दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। गंभीर रूप से घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया। जानकारी के अनुसार गांगवा निवासी आसुराम 43 वर्ष अपनी बाइक से बायपास तिराहे से घाटी की जा रहा था। आर ओ बी चढ़ते समय उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गया जिससे एक युवक ब्रिज की दीवार की तरफ गिरा जबकि आसुराम सड़क के बीचों बीच जा गिरे। इस दौरान ब्रिज के नीचे की ओर से आ रहे ट्रक ने आसुराम के पैरों को कुचल दिया। इस हादसे में उसके दोनों पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर शरीर से अलग हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल आसुराम को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मकराना थाने के ड्यूटी प्रभारी आयूब खान अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार ओर ट्रक चालक अपने अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आसुराम मकराना में ट्रकों में मार्बल लोडिंग का काम करते हैं। ओर रोजाना काम के लिए गांगावा से मकराना आना जाना करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक ओर दूसरे बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!