A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिटी सेंटर सहित प्रमुख चौक चौराहों पर नागरिकों के लिए की गई प्याऊ की व्यवस्था

सिटी सेंटर सहित प्रमुख चौक चौराहों पर नागरिकों के लिए की गई प्याऊ की व्यवस्था

प्रमुख सड़कों पर की शेड की व्यवस्था

धनबाद में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने जिले के प्रमुख चौक चौराहों पर आम नागरिकों के लिए प्याऊ की व्यवस्था कराई है।

उपायुक्त ने बताया कि धनबाद सहित समस्त झारखंड में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के सिटी सेंटर, माधुरी पैलेस, बरवाअड्डा, बस स्टॉप, रांगाटांड सहित प्रमुख चौक चौराहों पर आम नागरिकों को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्याऊ की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है। साथ-साथ प्रमुख सड़कों पर शेड की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी अंचल अधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी उनके क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों को अपने कार्यालयों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा जहाँ कहीं भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है वहाँ तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति, चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएँ करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि जिले के किसी भी गाँव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो।

वहीं सार्वजनिक स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था से रोजमर्रा के काम से बाहर निकलने वाले आम नागरिकों को बड़ी राहत मिल

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!