
आज पाली पेंटर मजदूर यूनियन के नेतृत्व में श्रमिकों ने श्रमिकों की विभिन्न मांगे व समस्या हेतु मुख्यमंत्री के नाम उप श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया ओर समस्या ओर मांगे का निवारण करने का बोला गया, जिससे श्रमिक वर्ग लामावन्तित हो, श्रमिकों की मांगे . छात्रिवृति (निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कोशल विकास योजना) में स्वीकृत आवेदनों को पिछले चार-पांच महिनो से DBT राशि उनके खाते में महीं आई,अत उनके खातों में DBT कराने की मांग 2. मृत्यु हितकारी, छात्रवृति व अन्य योजना में DBT 15-12-2024 को हुई जो कई श्रमिकों की असफल हो गयी थी ,लम्बे समय अन्तराल के बाद भी राशि का पुनः भुगतान (रिपेमेन्ट) नहीं हुआ। मृत्यु हितकारी योजना में स्वीकृत आवेदनों की राशि, नॉमिनी की जगह मृतक के खाते में डाल दी गई जो आज दिन तक नहीं आई , नॉमिनी विधवाएं कार्यलय के चक्कर लगा लगा के परेशान है। उनके खाते में सहायता राशि कब आएगी सहायता राशि डालने की मांग
3. मृत्यु हितकारी योजना में 50% राशि खाते में 50% राशि सावधि जमा होती थी, जो पिछले तीन सालो से लंबित है। अतः लंबित सावधि जमा 50% राशि मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार अब नॉमिनी के बैंक खाते में राशि डाली जाएगी पिछले तीन सालों से लंबित राशि भी शीघ हस्तांतरण करके श्रमिको की नॉमिनी विधवाओं को राहत प्रदान करने का बोला गया
4. शुभ शक्ति योजना, सुलम आवास योजना को मोडिफाई करके पुनः चालु कराने की मांग
5. जिला स्तर पर श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों की साल में दो या तीन बैठके श्रम विभाग में आयोजित करावे जिससे श्रमिको को आने वाली समस्या का समाधान हो सके।
श्रमिको ने मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा का पुतला जला कर रोष व्यक्त किया ओर नारेबाजी की इस दौरान अध्यक्ष जयंतीलाल जोशी, संरक्षक किशनलाल खोरवाल, चंपालाल प्रजापत, हंसराज सोनेरीवाल, सुनील खोरवाल,इरफान अली,बुधराज प्रजापत, भरत बोहरा,चांदमल,प्रकाश, बाबूलाल, राकेश नवल भंवरलाल,नरेश, लक्ष्मण सिंह ,महेंद्र,दिनेश सिंह,आबिद हुसैन रफीक खान,किशन प्रजापत, हेमराज खिवराज,नारायणलाल मोसलपुरिया,सुनिल जोशी, आनंद कुमार,रफीक, नेमीचंद, विनोद,राज, डेनी चरोटिया, मुकेश जोशी, प्रदीप सिंगाड़िया,नरपत बंजारा मोहम्मद सईद,लक्ष्मण बंजारा, अनवर हुसैन, अशरफ हुसैन, किशोर सेन ,प्रेम कुमार प्रजापत सहित पेन्टर मजदूर मोजूद रहे।













