
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पाली में भव्य स्वागत
पाली। भाजपा महिला मोर्चा की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ का पाली में जोरदार स्वागत किया गया। महिला मोर्चा पाली जिला मीडिया प्रभारी मनीषा राखेचा ने बताया कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ का सोमवार को पाली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आवास पर महिला मोर्चा पाली जिलाध्यक्ष मनोहर कंवर राठौड़ के नेतृत्व में उषा राठौड़,महिला मोर्चा की पाली जिला मंत्री नैना व्यास, कोषाध्यक्ष प्रमिला परमार, उपाध्यक्ष सुमन सेन ,जिला मीडिया प्रभारी मनीषा राखेचा , रेखा कंवर भाटी,नीतू अमरनानी,नीलू कटारिया,
पूर्णिमा चौधरी,नेहाल,रेखा सोलंकी,रेखा चौहान, पिंकी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान सहित कार्यकर्ता बहनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।














