A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

FB IMG 1779885669153सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बड़तूमा सागर में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम , आधुनिक संग्रहालय और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार हो रहे भक्त निवास के भवनों, डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के मॉडल का भी अवलोकन किया और पूरे मॉडल को देखते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत तकनीकी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्माण एजेंसी और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बचे हुए निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि 101 करोड़ रुपयों की लागत से 11 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जा रहा यह भव्य मंदिर और संग्रहालय आस्था के साथ-साथ देश-दुनिया के लोगों को भारत की महान संत परम्परा की विचारधारा और संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन दर्शन से परिचित कराने वाला एक अद्भुत केंद्र बनेगा। सागर में श्रद्धेय कवि व समाज सुधारक संत रविदास के जीवन मूल्य व विरासत को इस मंदिर और संग्रहालय के माध्यम से उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी मंशानुरूप सभी की समानता और उनके ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से लोगों को परिचित कराना इस पूरे परिसर का मुख्य केंद्र बिंदु है। कलेक्टर ने संग्रहालय और ऑडिटोरियम भवन के निरीक्षण के दौरान कहा कि यहाँ संत रविदास के जीवन प्रसंगों को विस्तृत और आधुनिक डिजिटल व दृश्य-श्रव्य संसाधनों की मदद से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आंतरिक साज-सज्जा और लाइटिंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को परखा और परिसर में हवा-उजाले तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। नागर शैली में मुख्य मंदिर: बिना किसी लोहे के उपयोग के तैयार किए जा रहे इस 66 फ़ीट ऊंचे संत रविदास मंदिर का निर्माण बंसीपहाड़पुर के लाल पत्थरों से नागर शैली में किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह, अंतराल मंडप और अर्धमंडप का रोड से 5 फ़ीट ऊँचा फाउंडेशन बनने के बाद नक्काशीदार पत्थरों के 72 पिलर लगाए जा चुके हैं, जिन पर ऊपरी ढांचा खड़ा किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, एसडीएम अमन मिश्रा, निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ इंजीनियर्स, प्रशासनिक अधिकारी और अधीनस्थ अमला मौजूद रहा। कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए जलभराव रोकने व सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!