
डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून तक चलाये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम जाखड़ ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान जन अभियान के तहत डीडवाना की ग्राम पंचायत, पालोट में वीर तेजा तालाब पर जल संरक्षण एवं जन भागीदारी के प्रति जागरूकता के लिए जल पूजन, कलश यात्रा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने अभियान के बारे ग्रामीणों को जानकारी देकर जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार से अभियान के तहत जिले के कुचामन ब्लॉक की ग्राम पंचायत जसराणा, मकराना की ग्राम पंचायत जूसरी, परबतसर की ग्राम पंचायत डारापुरा रुणिजा, नावां की ग्राम पंचायत लिचाणा, मौलासर के बौराणा तालाब एवं लाडनूं की ग्राम पंचायत पाबोंलाव में भी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जल पूजन, पौधारोपण, पौधारोपण कार्य की अग्रिम तैयारी, कर्म भूमि से मातृ भूमि अभियान के कार्यों का अवलोकन,मनरेगा के तहत जल संरक्षण कार्यों का प्रारम्भ सहित अभियान में आमजन की भागीदारी बढ़ाने एवं जल संरक्षण के प्रति विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
बुधवार को पशुपालन विभाग द्वारा गौशालाओं में आयोजित किये जायेंगे विभिन्न कार्यक्रम*
अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पशु पालन विभाग द्वारा जिले की विभिन्न गौशालाओं में स्वच्छता अभियान, गौ सेवा एवं जल संरक्षण से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। साथ ही सूचना जन सम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों का फील्ड भ्रमण आयोजित किया जायेगा।









