सोनभद्र उत्तर प्रदेश-
पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने शनिवार को बग़ैर वैकल्पिक व्यवस्था बनाए राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग रेलवे क्रॉसिंग को बंद न करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ।उन्होंने कहा कि उपरोक्त प्रांतीय राजमार्ग उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश एवं बिहार राज्य को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है जिस पर प्रतिदिन हजारों वाहनों से स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों , मरीजों, एवं छात्रों का आवागमन होता है। कार्यदायी संस्था को बगैर वैकल्पिक व्यवस्था बनाए मार्ग को अवरुद्ध किया जाना बहुत ही गैर जिम्मेदारी एवं अविवेकी निर्णय है। इस प्रचण्ड गर्मी में मरीजों एवं आम जन का बहुत बुरा हाल है एंबुलेंस एवं अन्य अति आवश्यक सेवाएं बहुत बुरी तरह प्रभावित हो जाएंगी ऐसे में कोई घटना घटित होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने तक मार्ग को चालू रखने की मांग किया है।