A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर ने सम्मानपूर्वक किया पेंशन प्राधिकृत पत्र का वितरण

vandebharatlivetvnews//सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले की कलेक्टर पद्मनी भोई साहू द्वारा अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शासकीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट जनसेवा प्रदान करने के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पद्मनी भोई साहू ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में इन सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।इस अवसर पर उप संचालक डॉ. महेंद्र पाण्डेय, कोषालय अधिकारी उत्तम सिंह तुरकाने सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी
पशुधन विभाग
जीवनलाल यादव (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी)
धरमलाल यादव (ड्रेसर)
गंगाधर मालाकार (पशु परिचारक)
वित्त विभाग – जिला कोषालय सारंगढ़-बिलाईगढ़
सुरेश कुमार साहू (लेखापाल)
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
एम. आर. लहरे (सहायक लेखाधिकारी, जनपद पंचायत)
कलेक्टर ने सभी कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इनका अनुभव और सेवा भाव सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!